सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pradhan's son attacked with deadly weapons, accused of robbing cash and chain

Hamirpur News: प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला, नकदी व चेन लूटने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son attacked with deadly weapons, accused of robbing cash and chain
फोटो 19 एमएएचपी 21 परिचय-सीएचसी कबरई में भर्ती प्रधान का बेटा वरदान सिंह। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के रिवई बस स्टैंड के पास घात लगाए बैठे दबंगों ने बाइक सवार प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडें और बंदूक की बटों से मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी 56 हजार रुपये, सोने की चेन व अंगूठी ले गए। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos

रैवारा गांव के प्रधान रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा वरदान सिंह रविवार की दोपहर बाइक से डीजल लेने कस्बा कबरई जा रहा था। आरोप है कि रिवई बस स्टैंड के पास पहले से घात लगाए खड़े छह लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व बंदूक की बटों से बेरहमी से पीटा। इससे वरदान सिंह के सिर और शरीर में गंभीर चोटेंं आईं। युवक के अचेत होकर गिरने पर आरोपी उसे मृत समझ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद हमलाकर गले से दो तोला सोने की चेन, दो अंगूठी व 56 हजार रुपये नकदी ले गए। बताया कि 13 मार्च को भी आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आरोपियों ने दोबारा घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed