सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Preparations fail, not even a single grain of wheat is purchased at 50 centres...

Hamirpur News: तैयारियां फेल, 50 केंद्रों पर गेहूं के एक दाना की भी खरीद नहीं...

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations fail, not even a single grain of wheat is purchased at 50 centres...
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार से शुरू की गई गेहूं खरीद केंद्रों की पहले दिन ही पोल खुल गई। कहीं ई-पॉश मशीन नहीं पहुंची तो कहीं जगह का अभाव दिखा। कहीं केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी केंद्र में खरीद नहीं हो सकी। जनपद में गेहूं खरीद के लिए कुल 50 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीसीएफ के 28, खाद्य विपणन के 10, एफसीआई के आठ और नेफ्ड के चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं, अब तक करीब 6800 किसानों ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन भी लिया है। लेकिन सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। पौथिया गांव स्थित सहकारी समिति केंद्र में बारदाना तो उपलब्ध रहा, लेकिन अभी तक ई-पॉश मशीन नहीं पहुंची। नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर में गेहूं खरीद के लिए आवंटित नीलामी चबूतरा में व्यापारियों का कब्जा है। यही हाल कुरारा क्षेत्र में भी रहा। केंद्र प्रभारी दिनभर किसानों के आने का इंतजार करते रहे।
Trending Videos




--------
आवंटित नीलामी चबूतरा में व्यापारियों का कब्जा
भरुआसुमेरपुर। गेहूं खरीद के लिए प्रति वर्ष नवीन गल्ला मंडी की ओर से नीलामी चबूतरा चार केंद्रों को आवंटित किया जाता है। इसी चबूतरे में क्रय करने वाली एजेंसी खरीद करती हैं। इस वर्ष विपणन शाखा, क्रय विक्रय व सहकारी समिति के तीन केंद्र खुले हैं। क्रय विक्रय व सहकारी समिति को जो जगह मिली है। वहां पर व्यापारियों का माल डंप है। किसी तरह की खरीद के लिए जगह नहीं है। विपणन शाखा केंद्र के पास कुछ जगह है, जबकि दूसरे केंद्र में जगह का घोर अभाव है। विपणन शाखा प्रथम के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि नीलामी चबूतरा में व्यापारियों का माल डंप हैं। मंडी सचिव बृजेश कुमार निगम का कहना है कि केंद्रों के लिए जगह का कोई निर्धारण नहीं किया जाता है। आवश्यकतानुसार जगह कर दी जाती है। अभी खरीद नहीं शुरू हुई है, जब खरीद शुरू होगी तब जगह भी मुहैया करा दी जाएगी। व्यापारियों से माल हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------



केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
कुरारा। स्थानीय मंडी समिति में दो केंद्र विपणन शाखा के व सहकारी समिति कुसमरा, कुरारा, शेखूपुर में गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। विपणन शाखा कुरारा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किसानों के रजिस्ट्रेशन न हो पाने से एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं आ रहा है। कुशौली पुरवा गांव के किसान अनिल यादव ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज ही कराया है। सत्यापन होने के बाद गेहूं की तौल कराएंगे। सोमवार को किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी।



----------
आदेश के बाद भी नहीं शुरू हुई गेहूं खरीद



बिवांर। हमीरपुर। बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत बनी गल्ला (अतरार) मंडी सोमवार को पूरी तरह बंद पड़ी रही। न कोई खरीदार नजर आया और न ही खरीदी की कोई व्यवस्था दिखी। वहां मौजूद कर्मचारी अल्फाज अली ने बताया कि आज से खरीद होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई केंद्र संचालक आया है। वहीं बिवांर क्षेत्र के डीहा मौजा में स्थित भरखरी मंडी में कोई खरीद की व्यवस्था नहीं दिखी।




खरीद के पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हुई है। ज्यादातर किसान अभी फसलों की कटाई-मड़ाई में लगे हैं। सभी केंद्रों पर बारदाना आदि की व्यवस्था करा दी गई है। जहां भी समस्या है, उसे ठीक कराया जाएगा। घनश्याम वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed