{"_id":"69cac986ae106af4a404d2fa","slug":"dj-operator-hanged-himself-to-death-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137995-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डीजे संचालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डीजे संचालक ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के कल्ला गांव के किनारे एक नीम के पेड़ पर सोमवार सुबह एक युवक फंदे से लटका मिला।
कल्ला गांव निवासी रामपाल प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रवि (20) कस्बा में ही एक डीजे का संचालन करता रहा है। रविवार देर रात उसने घर में फोन कर बताया कि छानी गांव के पास वह घायल पड़ा है। वह छानी गांव पहुंचे, किंतु कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि रवि का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका हुआ है। उसके दो पुत्रों में बड़ा बेटा था और अविवाहित था। ग्रामीणों में चर्चा है रवि शराब का लती रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos