सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   RTE: Online application for admission starts from February 2

आरटीई : दो फरवरी से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTE: Online application for admission starts from February 2
विज्ञापन
हमीरपुर। करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद, शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। निदेशालय द्वारा तय की गई तिथि के अनुसार, पहले चरण के लिए आवेदन 2 फरवरी से लिए जाएंगे। इस बार, पूरी प्रवेश प्रक्रिया दो महीने के भीतर तीन चरणों में संपन्न की जाएगी, जबकि पिछले दो वर्षों (2024 और 2025) में यह प्रक्रिया चार चरणों में चार महीने तक चली थी।
Trending Videos








शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में, 2 से 16 फरवरी तक आवेदन और सत्यापन होगा, जिसके बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और 20 फरवरी को विद्यालय आवंटित किया जाएगा। दूसरे चरण में, 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन, सत्यापन और डेटा लॉक किया जाएगा, 9 मार्च को लॉटरी और 11 मार्च को विद्यालय आवंटन होगा। तीसरे और अंतिम चरण में, 12 से 25 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे, 27 मार्च को लॉटरी और 29 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि तीन चरणों में आवेदन की तिथियां तय कर दी गई हैं और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी की जाएंगी। इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed