{"_id":"6a78baf1fdc82e3c4a0cc0ab","slug":"sanitation-worker-on-bike-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143612-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
फोटो- 09 एचएएमपी 04 मृतक महेश अहिरवार स्रोत-परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। जरिया थानाक्षेत्र के तुरना गांव के मोड़ के पास शनिवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी दुलीचंद अहिरवार ने बताया कि बेटा महेश (46) तुरना गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शनिवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी करने तुरना गया था। रात करीब नौ बजे लौट रहा था। तुरना गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान महेश के रूप में की। हादसे की खबर मिलते ही मां पुनिया देवी, पत्नी उर्मिला देवी, बेटियां निधि (25), गुनगुन (22), दीपाली (18) और बेटा पीयूष (14) का रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।