फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two VIP rooms and a meeting hall will be constructed in the inspection house.

Hamirpur News: निरीक्षण भवन में दो वीआईपी कक्ष और मीटिंग हॉल बनेगा

Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two VIP rooms and a meeting hall will be constructed in the inspection house.
फोटो 09 एचएएमपी- 09 शहर स्थिति लोनिवि के निरीक्षण भवन में मलवा हटाती जेशीबी। संवाद
हमीरपुर। शहर स्थिति लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के निरीक्षण भवन में दो वीआईपी कक्ष और एक मीटिंग हॉल बनेगा। शासन ने निर्माण के लिए 1.85 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इन भवनों के निर्माण से माननीय, अधिकारी अथवा राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन

लोनिवि के निरीक्षण भवन में वीआईपी लोगों के रुकने के लिए कमरों की कमी थी। इस समस्या को देखते हुए पूर्व में लोनिवि ने वीआईपी कक्षों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन स्तर को स्वीकृति के लिए भेजा था। शासन स्तर से निर्माण की स्वीकृति मिलते ही विभाग ने निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निरीक्षण भवन में दो वीआईपी कक्ष व 40 से 50 लोगों की क्षमता का मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाना है। कार्यदायी संस्था ने पुराने भवन को तोड़कर मलवा की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। बिल्डिंग मैटेरियल का सामान भी मंगा लिया गया है। भवन निर्माण का कार्य शुरू कराए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग के लिए बना पोर्टल
ऑनलाइन बुकिंग के लिए बनाए गए guesthouse.uppwd.gov.in पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में बुकिंग की जा रही है। इसी से ऑनलाइन शुल्क जमा हो रहा है। बुकिंग के बाद जिला प्रशासन उसे वीआईपी मूवमेंट और पात्रता के आधार पर स्वीकार व अस्वीकार करता है। जिस जिले में 10 से ज्यादा कमरे हैं वहां चार तथा 10 से कम कमरे वाले जनपद में दो कमरों की बुकिंग हमेशा आरक्षित रहेगी।


निरीक्षण भवन में आय के नहीं कोई स्रोत
अभी तक जो भी माननीय, अधिकारी अथवा राजनीतिक दल का पदाधिकारी आता है, उनमें से निर्धारित शुल्क भी इक्का-दुक्का ही देते थे जो 500 रुपये निर्धारित है। ज्यादा लोग आ जाने पर ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। इनके निर्माण से माननीयों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। बुकिंग के लिए अब शासन का ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू हो गया है। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed