{"_id":"69f7935ad970b18d590e1450","slug":"shopkeeper-and-his-companion-assaulted-accused-of-robbery-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-139544-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दुकानदार व उसके साथी से मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दुकानदार व उसके साथी से मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। दुकान बंदकर घर जा रहे दुकानदार व उसके साथी से शनिवार रात कुछ लोगों ने मारपीट की है। दुकानदार ने फायरिंग व लूट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पुरानी रंजिश में मारपीट की बात कह रही है।
मराठीपुरा टेवन बाबा निवासी मोहन बाबू अनुरागी ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। बताया कि पुराने बस स्टैंड पर दुकान है। शनिवार रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद की और साथी रामनरेश के साथ बाइक से घर के लिए निकले। बताया कि फत्तेपुर शिवपुरी में गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास अश्विनी गोस्वामी, खिल्लू, नरेंद्र व धर्मेंद्र ने बाइक रोककर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर रॉड से मारपीट की और तमंचे से फायर भी किया। आरोप लगाया कि 35 हजार रुपये, सोने की चेन व लॉकेट लूटकर भाग गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार गिरि ने बताया कि मंदिर से लौटते समय मोहन बाबू व उसके साथी ने गालीगलौज की।
आरोप लगाया कि फायरिंग कर दी और गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई। ग्रामीणों के आने पर दोनों चले गए। सीओ राजकुमार पांडेय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लेन-देन का विवाद सामने आया है। लूट का आरोप सही नहीं है। वहीं कोतवाल संतोष सिंह ने कहा कि मोहन बाबू की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Trending Videos