सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Show cause notice issued to eight blood bank employees

Hamirpur News: ब्लड बैंक के आठ कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to eight blood bank employees
विज्ञापन
हमीरपुर। शासन के निर्देश पर सोमवार को जिला महिला व पुरुष अस्पताल का निरीक्षण करने आए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक को कई खामियां मिलीं। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को ब्लड बैंक के आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Trending Videos




सोमवार को आए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. सुरेंद्र कुमार ध्रुव ने जिला पुरुष व महिला अस्पतालों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें महिला अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुरुष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, भर्ती वार्ड, एनआरसी वार्ड, डायलिसिस व ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं परखी थीं। इमरजेंसी के बाहर गंदगी मिलने व शौचालय की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। सफाई व्यवस्था संभाल रही कंपनी को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। वहीं, ब्लड बैंक में रक्त की कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के लिए सीएमएस को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक के परामर्शदाता बीरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को मौदहा में कैंप लगाकर 16 यूनिट ब्लड रक्तदाताओं ने दान किया है। फिलहाल ब्लड की कोई कमी नहीं है। मौजूदा में 17 यूनिट ब्लड उपलब्ध है।
प्रभारी सीएमएस आरएस प्रजापति ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक में मात्र दो यूनिट ब्लड मिला था। तैनात सभी आठ कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही कैंप लगाकर ब्लड व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed