सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Society progresses through women's empowerment: Anurag

महिलाओं के सशक्तीकरण से समाज की उन्नति: अनुरागी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Society progresses through women's empowerment: Anurag
फोटो - 07 एचएएमपी 08- राठ के स्वर्णकार धर्मशाला में महिला मंडल पदाधिकारियों को शपथ दिलाते विजय - फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। स्वर्णकार समाज धर्मशाला के संस्थापक राजरानी रामचरन के जन्मोत्सव पर स्वर्णकार समाज की ओर से सोमवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली गई थी। देर शाम समाज की महिला मंडल पदाधिकारियों को चुनाव प्रवेक्षक विजय सोनी ने शपथ दिलाई है।
Trending Videos


मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि समाज की उन्नति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। महिला मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, एकता और विकास का मजबूत माध्यम है। विजय सोनी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण से ही समाज मजबूत बनता है। उन्होंने अध्यक्ष लालमणि सोनी, महामंत्री नीलम कौशल, कोषाध्यक्ष अनीता कौशल, ऑडिटर संगीता सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति सोनी ,उपाध्यक्ष-2 साधना सोनी, उपाध्यक्ष -3 भारती सोनी, उपमंत्री प्रतिभा सोनी, नगर प्रभारी संध्या सोनी, नगर संगठन मंत्री माया, मीडिया प्रभारी रेखा, ब्लॉक प्रभारी सुनीता सोनी, तहसील प्रभारी वंदना सोनी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, स्वर्णकार समाज धर्मशाला के अध्यक्ष सुरेश सोनी, महामंत्री बालस्वरूप सोनी, पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सोनी दाऊ, अवधेश जड़िया रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद ने किया |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed