{"_id":"69d559a87bb4e2abad05e4e3","slug":"after-two-days-of-purchase-gunny-bags-ran-out-at-the-haat-branch-and-purchases-stalled-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138336-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो दिन खरीद के बाद हाट शाखा में बारदाना खत्म, खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो दिन खरीद के बाद हाट शाखा में बारदाना खत्म, खरीद ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। हाट शाखा में सोमवार से शुरू हुई गेहूं खरीद मंगलवार को शाम होते ही बारदाना के अभाव में ठप हो गई। हाट शाखा के नवीन गल्ला मंडी में दो केंद्र खोले गए हैं। अब बारदाना आने के बाद ही खरीद शुरू हो सकेगी।
दोनों केंद्रों में अभी तक दो सौ अधिक किसान गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि पूरे ब्लॉक में 2002 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें अभी और वृद्धि होने की संभावना है।
हाट शाखा प्रथम के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों में 200 से अधिक किसान गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं,जबकि पूरे ब्लॉक में 2002 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा है। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक गेहूं बेचने के लिए टेढ़ा, नदेहरा, बिरखेरा, बांकी के किसानों ने अभी तक आकर पंजीकरण कराया है। अभी इनकी संख्या में 20 अप्रैल के बाद बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। बता दें कि खुले बाजार में गेहूं के दाम 2200 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि सरकारी केंद्रों में 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। इस वजह से किसान बाजार की बजाय सरकारी केंद्रों की ओर रुख कर रहा है। अभी बारदाना खत्म हो गया है। डिमांड लगी हुई है। बारदाना आने के बाद ही खरीद शुरू होगी।
कस्बे के किसानों का नहीं हो रहा पंजीकरण
कस्बे के किसान सोहन लाल यादव, धर्मराज निषाद, मोहन यादव, रामराज निषाद, सुरजन लाल, राकेश यादव आदि ने बताया कि खतौनी ऑनलाइन नहीं होने से उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। लेखपाल भी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। इस वजह से वह गेहूं बेचने से वंचित हो रहे हैं।
अभी तक क्रय एजेंसी से आईडी व पासवर्ड न मिलने से समस्या
पौथिया(हमीरपुर)। पौथिया क्षेत्र के किसानों की फसल बेचने के लिए केंद्र के बाहर रखी है। लेकिन केंद्र में खरीद शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में बिगड़ते मौसम से किसान परेशान हैं, किसान तिरपाल से ढककर रात-दिन पहरा दे रहे हैं।
क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी पकी-कटी गेहूं की फसल खड़ी है। पौथिया गांव के किसानों चंद्र, रामपाल, सोनू, संतोषी, दीपू व शिवचरन ने एक अप्रैल से ही गेहूं काटकर पौथिया खरीद केंद्र के बाहर बेचने को रख दिया है। मौसम बदल रहा है, ऐसे में फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।
केंद्र प्रभारी प्रीतम सिंह कटियार ने बताया कि बारदाना, बोरा व मशीन उपलब्ध हैं, लेकिन क्रय एजेंसी से आईडी-पासवर्ड न मिलने से खरीद रुकी हुई है। आईडी-पासवर्ड मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos