सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Storm breaks high tension line pole, power outages in six villages

Hamirpur News: आंधी से टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल, छह गांवों की बत्ती गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Storm breaks high tension line pole, power outages in six villages
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी के चलते पत्योरा गांव के समीप हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर गया, छह गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इसके साथ ही पत्योरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी अंधेरे में डूब गया। पूर्व प्रधान विजय कुमार के अनुसार, आंधी में पत्योरा के पास लगा पोल गिर गया, इससे पत्योरा डांडा, शिवरामपुर, मालिहाताला, बड़ा कछार, छोटा कछार और जलाला गांव प्रभावित हुए हैं। सूचना देने के बावजूद 24 घंटे बीतने के बाद भी विभाग द्वारा पोल नहीं बदला गया। विद्युत निगम के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि पोल बदलने की प्रक्रिया जारी है और गुरुवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed