{"_id":"69c822138bf555810504ef77","slug":"tanks-are-being-filled-due-to-fear-of-supply-being-stopped-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137926-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आपूर्ति बंद होने के डर से करा रहे टंकी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आपूर्ति बंद होने के डर से करा रहे टंकी फुल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने की अफवाह से ग्रामीण अंचल के कई पंपों में ईंधन नहीं हैं। वाहनों में डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए भागकर हाईवे या शहर आ रहे हैं।
शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर शनिवार से भीड़ लगनी शुरू हो गई। दो पहिया, चार पहिया वाहनों से चलने वाले लोग टंकी फुल कराने में जुटे रहे। इससे पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइन लगी रही। लोग गैलन लेकर आ रहे हैं।
मुस्करा संवाद के अनुसार- कस्बा स्थिति जिओ कंपनी का पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद है। चार में से तीन पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। किसान दशरथ प्रसाद ने बताया कि केवल वाहन में ही डीजल दिया जा रहा है। गैलन में पांच लीटर से अधिक डीजल नहीं मिल रहा है।
पौथिया संवाद के अनुसार- राठ हाईवे स्थिति उजनेड़ी के मां सरस्वती फिलिंग स्टेशन में शनिवार सुबह से डीजल नहीं है। ग्राहकों को सिर्फ पेट्रोल मिल रहा है। संचालक राजेश सिंह ने बताया कि डीजल का रुपया जमा है, देर रात तक टैंकर आ जाएगा। लोग अफवाहों से सावधान रहें, अभी तक हमारे यहां कोई दिक्कत नहीं हुई है। 50-100 लीटर डीजल से अधिक किसी को नहीं देते हैं।
Trending Videos