सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teacher dies after being hit by a goods train

Hamirpur News: मालगाड़ी के चपेट में आने से शिक्षक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies after being hit by a goods train
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक भभौरा-गहतौली के मध्य गेट संख्या 39 को पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी एक माह पूर्व ही गहतौली में तैनाती हुई थी। सुबह स्कूल जाते समय हादसा हो गया।
Trending Videos

हमीरपुर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी सुरेंद्र यादव (42) की तैनाती हेलापुर के प्राथमिक विद्यालय में थी। शिक्षकों से विवाद करने पर इनको निलंबित कर दिया गया था। एक माह पूर्व इनको बहाल करके प्राथमिक विद्यालय गहतौली में तैनात किया गया था। सुरेंद्र के चचेरे भाई श्रीराम यादव ने बताया कि भाई शनिवार की सुबह करीब 10 बजे यह बाइक से भभौरा-गहतौली के मध्य बने रेलवे गेट संख्या 39 में पहुंचे। उस समय गेट बंद था। वह बाइक को खड़ी करके गेट के नीचे से घुसकर रेलवे ट्रैक को पार करने लगे तभी वहां से निकल रही मालगाड़ी से टकरा गए। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे पिता कालका प्रसाद, मां, पत्नी गीता देवी, पुत्री दिव्यांशी, तेजस्विनी, मानसी तथा पुत्र आर्यन को रोता बिलखता छोड़ गया है। सुरेंद्र इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि हेलापुर में तैनाती के दौरान अभिभावकों की शिकायत पर जांच के बाद नवंबर माह में निलंबित किया गया था। एक माह पूर्व बहाल करके नई तैनाती गहतौली में की गई थी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि हेलापुर में तैनाती के दौरान अभिभावकों की शिकायत पर जांच के बाद नवंबर माह में निलंबित किया गया था। एक माह पूर्व बहाल करके नई तैनाती गहतौली में की गई थी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed