सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police trying to find the reason behind the lawyer's suicide

Hamirpur News: अधिवक्ता के जान देने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police trying to find the reason behind the lawyer's suicide
विज्ञापन
हमीरपुर। अधिवक्ता की मौत और सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस वजह को तलाशने में जुटी है। कोतवाली पुलिस अधिवक्ता के कॉल डिटेल रिकार्ड, व्हाट्सएप चैट, फेसबुक, इंस्टाग्राम एकाउंट को खंगाल रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos


कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अधिवक्ता देवी प्रसाद यादव (33) पुत्र जयकरन अमन शहीद पार्क मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहते थे। बीते शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस ने बंद कमरे से अधिवक्ता का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया। जेब से बरामद सुसाइड नोट में एक युवती द्वारा उसकी जिंदगी बर्बाद करने और 11 साल के रिश्ते में धोखा देने की बात मरने से पहले लिखी। कोतवाली पुलिस व फील्ड यूनिट टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली की छुट्टियों में वृंदावन घूमने गए थे

मकान मालिक के बेटे मयंक पाल ने बताया कि अधिवक्ता बेहद हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के रहे। होली की छुट्टियों में वृंदावन धाम घूमने गए थे। मोबाइल से बात हुई बेहद खुश नजर आ रहे थे। घटना वाले दिन सुबह मुलाकात हुई, काफी परेशान नजर आ रहे थे। सीढ़ियों से चढ़कर अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। देर शाम तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई।

अधिवक्ता की पांच मई को तय थी शादी

परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पांच मई को शादी तय थी किंतु डीपी के आत्मघाती कदम ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं अधिवक्ता साथी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक झांसी निवासी महिला ने मृतक अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया था। हालांकि सीजेएम कोर्ट ने वाद को खारिज कर दिया और वर्तमान में डकैती कोर्ट में आदेश निगरानी पर है। बताया कि दोस्त झूठे आरोपों को लेकर तभी से बेहद तनाव में रहता था। एक और युवती से मिले धोखे ने मृतक साथी को पूरी तरह से मानसिक रूप से तोड़ दिया।




मौत की वजह जानने के लिए फील्ड यूनिट टीम की रिपोर्ट व मृतक के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। मौत की वजह स्पष्ट हो जाने के बाद यदि परिजनों से लिखित सूचना मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


पवन कुमार पटेल, कोतवाली प्रभारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed