सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four rural roads of seven km length will be constructed at a cost of Rs 5.44 crore.

Hamirpur News: सात किमी लंबे चार ग्रामीण मार्गों का 5.44 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four rural roads of seven km length will be constructed at a cost of Rs 5.44 crore.
विज्ञापन
हमीरपुर/कुरारा। जिले में राज्य सड़क निधि से करीब 10 गांव को जोड़ने वाली 700 मीटर से लेकर तीन किमी लंबी चार सड़कें बनेंगी। इस पर 5.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने इन सड़कों के निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया है। अब जल्द ही इनमें काम शुरू होगा। यह सड़कें ग्राम पंचायतों की छोटी-छोटी बस्तियों को जोड़ने वाली हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
Trending Videos

जिले की 330 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां इन सड़कों की देखरेख करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं, कुछ का नवनिर्माण किया जाता है। मुख्य सड़कों पर तो हर साल काम किया जाता है, लेकिन ग्रामीण सड़कों की सालों कोई खबर नहीं ली जाती है। इससे इन मार्गों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।



वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोनिवि ने राज्य सड़क निधि से चार ग्रामीण मार्गों का नवनिर्माण कराए जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। शासन स्तर से इन सड़कों के निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। शासन ने कुरारा क्षेत्र के शेखूपुर-बचरौली से काली माई मंदिर 700 मीटर मार्ग के लिए 85.26 लाख, डामर से कुशौलीपुरवा 3.600 किमी मार्ग को 2.71 करोड़, हमीरपुर-राठ मार्ग से नहर पटरी होते हुए धनपुरा 1.100 किमी मार्ग के लिए 75.20 लाख व इटैलियाराजा-जिगनी वाया पचकौदिया पुल तक अवशेष 1.700 किमी मार्ग के लिए 1.12 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे लोगों ने खुशी जाहिर की हैं।



फोटो 07 एचएएमपी 29- पुष्पेंद्र यादव।



डामर गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि डामर से कुशौलीपुरवा तक तीन किमी लंबा कच्चा मार्ग बारिश के दिनों में बहुत परेशान करता है। लोगों का पूरी तरह से आवागमन बाधित हो जाता है। इस मार्ग के बनने से दोनों गांवों की करीब चार हजार की आबादी को सुविधा होगी।



फोटो 07 एचएएमपी 30- रामसजीवन।



बचरौली गांव निवासी ने रामसजीवन ने बताया कि बचरौली से काली माई मंदिर तक करीब 700 मीटर कच्चा मार्ग पड़ता है। मंदिर से तीन गांवों की आस्था जुड़ी है। कच्चा मार्ग होने से लोगों को समस्या उठानी पड़ती है। इस मार्ग का नवनिर्माण होने से करीब 6 हजार की आबादी को फायदा होगा।



वर्जन:



चार ग्रामीण मार्गों की स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई है। जल्द ही इन सड़कों का नवनिर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed