{"_id":"69ac71dfcd8f7aa0fd0fe2b4","slug":"cmo-fails-to-reach-a-complete-solution-salary-will-be-stopped-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137075-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संपूर्ण समाधान पर नहीं पहुंचे सीएमओ, रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संपूर्ण समाधान पर नहीं पहुंचे सीएमओ, रुकेगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/सरीला/राठ/मौदहा। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. गीतम सिंह के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। उन्होंने कार्य के प्रति निष्ठा व लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिलास्तरीय संपूर्ण दिवस का आयोजन सरीला तहसील सभागार में किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा की निगरानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुनवाई के दौरान गोहांड निवासी अनुसुइया ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड होने के बावजूद कोटेदार उसे राशन नहीं दे रहा है। उसने मामले की जांच कराकर राशन दिलाए जाने की मांग की है। वहीं हरसुंडी गांव निवासी जयंती ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय के पद पर कार्यरत है। उसे बिना बताए रसोइया के पद से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इछौरा गांव निवासी किसान मंगल सिंह ने संबंधित अमीन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उससे लगान की धनराशि 912 रुपये ली गई, लेकिन दी गई रसीद में केवल 456 रुपये ही अंकित किए हैं। आरोप लगाया कि अमीन ने लगान की राशि अधिक वसूल ली और पूरी धनराशि रसीद में दर्ज नहीं की है। जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
कुल आईं 45 शिकायतों में मौके पर सात का निस्तारण किया गया तथा अन्य शिकायतों के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार जिले की अन्य तहसीलों हमीरपुर सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 130 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें हमीरपुर में 22 शिकायतों में एक, मौदहा में 25 में तीन व राठ में 38 में पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष 114 फरियादियों को अभी न्याय के लिए इंतजार करना होगा।
नहर में पानी छोड़े जाने की गूंजी मांग
मौदहा क्षेत्र के माचा व कम्हरिया गांव के किसानों ने समाधान दिवस पर पहुंचकर एसडीएम करनवीर सिंह को ज्ञापन देकर नहर चालू कराए जाने की मांग की, बताया कि नहर में पानी न आने से उनके खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं। इससे कम्हरिया, माचा, सिलौली, सायर व पाटनपुर समेत छह से अधिक गांवों के किसान प्रभावित हैं। एसडीएम ने नहर में जल्द पानी छुड़वाने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos