सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenage girl dies under suspicious circumstances

Hamirpur News: किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies under suspicious circumstances
फोटो 03 एचएएमपी 26- मृतक खुशबू की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
हमीरपुर। फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी जबकि पुलिस ने जहर खाने की बात कही है।
Trending Videos




चांदपुर थानाक्षेत्र के धाना गांव निवासी हरिशचंद्र निषाद की पुत्री खुशबू (17) ने शनिवार शाम गांव की दुकान से कोल्डड्रिंक मंगा कर पी थी। किशोरी के नाना महेश कुमार ने बताया कि कोल्डड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद खुशबू की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी-दस्त होने लगे। कोल्डड्रिंक पीने वाले कुछ अन्य बच्चाें की तबीयत भी खराब हो गई। हालांकि उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया के खुशबू को अमौली स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां से हालात खराब होने पर उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। यहां रात करीब 11:30 बजे उपचार शुरू हुआ लेकिन करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।

सदर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से दी गई सूचना में युवती के जहर खाने की बात कही गई है। वहीं चांदपुर थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

पांच दिन बाद थी शादी, घर में छाया मातम



खुशबू की आठ मई को शादी तय थी। नाना महेश कुमार ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में खुशियों का माहौल था। बरात फतेहपुर के ही तारन डेरा क्षेत्र से आनी थी लेकिन शादी से ठीक पहले हुई घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। जहां घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed