{"_id":"69b31175484099e6b30ba44d","slug":"the-body-of-a-bsf-jawans-wife-was-found-hanging-hamirpur-news-c-12-knp1094-1453480-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बीएसफ जवान की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बीएसफ जवान की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-32 नेहा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव टिलियां निवासी बीएसएफ जवान की पत्नी का बृहस्पतिवार शाम घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से छत से लटका मिला। ससुरालीजन घर से गायब थे। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं महिला के पिता ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया।
गांव टिलियां निवासी बीएसएफ जवान राहुल यादव की शादी 15 मई 2023 में जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्र के गांव पूर्वा दायम खां निवासी नेहा के साथ हुई थी। उसके दो वर्षीय बेटा यशु है। इसके अलावा घर में मां व बहन हैं। राहुल होली में छुट्टी लेकर घर आया था। बृहस्पतिवार शाम को गांव के किसी ग्रामीण ने नेहा(25) के शव को का घर के बरामदे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका देखा। उसके पैर चारपाई पर छू रहे थे। परिजन घर से गायब थे। मुख्य द्वार भी खुला था।
ग्रामीण की जानकारी पर नलकूप कॉलोनी निवासी रिश्तेदार राहुल यादव ने पुलिस व मायके वालों को घटना की सूचना दी। इसी के बाद शाम करीब पांच पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुख्य द्वार बंद कर दिया। करीब पौन घंटे बाद पहुंची फॉरेंसिक दल ने शव फंदे से उतारा और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान नेहा के पिता रामबरन सिंह, मां सुनीता भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीएसएफ जवान व उसके परिजन पुलिस को मौके पर नहीं मिले। वहीं रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये की मांग को लेकर नेहा का ससुराल में उत्पीड़न किया जाता था। आठ दिन पहले घर में हुए विवाद के बाद पंचायत हुई थी। सीओ अजय वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Trending Videos