{"_id":"69b27cd3400b120dfc0587b7","slug":"hamirpur-married-woman-upset-by-assault-jumps-into-pond-with-child-innocent-dies-and-mother-critical-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मारपीट से क्षुब्ध विवाहिता बच्ची संग तालाब में कूदी, मासूम की मौत और मां गंभीर, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मारपीट से क्षुब्ध विवाहिता बच्ची संग तालाब में कूदी, मासूम की मौत और मां गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Hamirpur News: हमीरपुर के हुसैना गांव में ससुरालियों की मारपीट से परेशान होकर एक मां अपनी बच्ची के साथ तालाब में कूद गई। हादसे में बच्ची की जान चली गई, जबकि मां का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मासूम बच्चे के साथ विवाहिता हुसैना गांव के तालाब में कूद गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने रेस्क्यू कर विवाहिता और मासूम को तालाब से निकाला। पुलिस की मदद से मासूम बच्ची और उसकी मां को मुस्करा सीएचसी लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का है, जहां बीती रात हुई मारपीट से क्षुब्ध होकर आज सुबह एक विवाहिता अपने मासूम बच्चे को लेकर गांव के ही तालाब में कूद गई। तालाब में डूबने से मासूम की मौत हो गई और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर विवाहिता को तालाब से बाहर निकाला गया। तत्काल प्रभाव से विवाहिता और मासूम को मुस्करा सीएचसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर किया
वहीं, विवाहिता का प्राथमिक उपचार किया गया। विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार उसका पति और ससुराली उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। इसके चलते मारपीट से क्षुब्ध होकर ही बच्ची के साथ घटनााको अंजाम दिया। फिलहाल हमीरपुर जिला चिकित्सालय में मां को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।