{"_id":"69bc46d150627fed8b02ae39","slug":"the-lift-of-the-district-hospital-has-been-out-of-order-for-four-days-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137585-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिला अस्पताल की लिफ्ट चार दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिला अस्पताल की लिफ्ट चार दिन से ठप
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल प्रशासन पत्राचार किए जाने का कर रहा दावा
फोटो 19 एचएएमपी 13- जिला अस्पताल की खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला अस्पताल की 19 सालों से ठप लिफ्ट साल 2024 में हुई लेकिन इसमें आए दिन कुछ न कुछ खराबी बनी रहती है। कभी लोड न लेना तो बिल्कुल ठप हो जाने के चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीते सोमवार को फिर से खराब हो गई। चार दिन गुजरने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे ब्लड जांच के लिए दूसरे मंजिल पर जाने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।
जिला पुरुष अस्पताल के भर्ती वार्ड में जाने के लिए पहली और इंटीग्रेटेड पैथोलॉजी, डायलिसिस व एनआरसी वार्ड में जाने के लिए दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। मरीजों व तीमारदारों की समस्या को देखते हुए 19 साल बाद इसी साल लिफ्ट का संचालन शुरू कराया गया था। इसमें करीब 20 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की गई लेकिन मरीजों को लिफ्ट का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीते सोमवार को अचानक से लिफ्ट फिर से बंद हो गई। इससे मरीजों को वार्ड आदि में पैदल चलकर जाना पड़ रहा है।
सिढ़रा के आशीष ब्लड रिपोर्ट लेने आए थे। दो चक्कर लगा चुके लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। लिफ्ट खराब होने से दूसरी मंजिल तक आने में परेशानी उठानी पड़ती है। उजनेड़ी की आशा देवी ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए संचालित लिफ्ट बंद होने से समस्या हो रही है। इससे बार-बार ऊपर नीचे जाने में परेशानी होती है। इसे जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।
वर्जन:
लिफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। इसे ठीक कराए जाने के लिए पत्राचार किया गया है। इंजीनियर आते ही इसे ठीक कराकर जल्द चालू कराया जाएगा।- डॉ. एसपी गुप्ता, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल।
Trending Videos