सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There are no cylinders in agencies for four or nine days.

Hamirpur News: एजेंसियों में कहीं चार तो कहीं नौ दिन से सिलिंडर नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
There are no cylinders in agencies for four or nine days.
विज्ञापन
एजेंसियों के बाहर लग रहीं कतारें, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे
Trending Videos

फोटो 19 एचएएमपी 24- छानी गैस एजेंसी में नौ दिन से लटका ताला। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिवांर/गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड सुमेरपुर के छानी बुजुर्ग गांव की इंडेन गैस एजेंसी में बृहस्पतिवार को भी ताला लटका रहा। एजेंसी में नौ दिनों से गैस न मिलने के कारण लोग चूल्हे में खाना पकाने को मजबूर हैं। हालांकि जिम्मेदार देर रात तक गाड़ी आने की संभावना जता रहे हैं। वहीं इमिलिया गैस एजेंसी में भी चार दिनों से गैस का टोटा है।

कस्बा छानी में बृहस्पतिवार को एजेंसी के बाहर कुछ उपभोक्ता मौजूद मिले। एजेंसी मालिक अनूप कुमार सचान ने बताया कि सिलिंडर की डिमांड लगी होने के बावजूद बीते 10 मार्च से उनके पास गैस नहीं है। इसी प्रकार मुस्करा क्षेत्र के इमिलिया गांव स्थिति विश्वकर्मा इंडेन गैस एजेंसी में चार दिन से गैस न होने के कारण सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसी संचालक राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि एडवांस में दो-तीन डिमांड लगी हैं। सोमवार को एक गाड़ी आई थी जो मंगलवार को ही सब खत्म हो गई। शुक्रवार को सिलिंडर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 19 एचएएमपी 25- राहुल साहू। संवाद
चूल्हा पर पकाना पड़ रहा भोजन
गेट पर खड़े उपभोक्ता राहुल साहू ने बताया कि वह बीते 10 मार्च से पांच-छह बार एजेंसी के चक्कर लगा चुका लेकिन गेट पर ताला ही मिलता है। एजेंसी धारक का अधिकतर फोन बंद रहता है। एक-दो बार बात हुई तो बताया कि डिमांड लगी हुई है, लेकिन अधिकारी सुनते ही नहीं है। इससे चूल्हा में खाना बनाना पड़ रहा है।
फोटो 19 एचएएमपी 26- जलालुद्दीन। संवाद
चूल्हे पर खाना पकाने की आदत छूटी
उपभोक्ता जलालुद्दीन ने बताया कि घर की महिलाओं की चूल्हे पर खाना पकाने की आदत छूट चुकी है। इससे बिना गैस के बहुत परेशानी हो रही है।
फोटो 19 एचएएमपी 27- शिवप्रसाद वर्मा। संवाद
चूल्हा में खाना बनाने से कतरा रहीं
उपभोक्ता शिवप्रसाद वर्मा कहते हैं कि पहले सरकार ने गैस की आदत डाल दी और अब सिलिंडरों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महिलाएं चूल्हा में खाना बनाने से कतराती हैं।

स्टॉक में गैस न होने से लौटना पड़ा
गहरौली निवासी रामआसरे सविता, नीलू द्विवेदी, रमेश, शंकर सहित करीब 25 उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी के बीते सोमवार से चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को गैस बुकिंग के बताए गए नंबर पर मिस कॉल करने के बाद ओटीपी न आने से गैस नहीं मिल सकी थी। बुधवार को ओटीपी नंबर आ गया लेकिन गैस एजेंसी में साप्ताहिक अवकाश के चलते लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को गैस बुकिंग के 48 से 72 घंटे बाद ओटीपी मिलने पर अब स्टॉक में गैस न होने पर फिर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 में मिल रहा सिलिंडर
पौथिया। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होटलों व ढाबों की दुकानों को गैस सिलिंडर महंगे दामों में मिल रहे हैं। न छपने की शर्त पर एक ओमनी वाहन स्वामी ने बताया कि गांव में 1500 रुपये का गैस सिलिंडर मिल जाता है। इसी कारण गाड़ी बुकिंग का रेट बढ़ाकर लेते हैं। होटलों में 15 रुपये के दो समोसे मिलते थे, लेकिन अब 20 से 25 रुपये के दो समोसे मिल रहे हैं। (संवाद)
वर्जन:
छानी एजेंसी में बुधवार को 13 सिलिंडरों का स्टॉक शो कर रहा था। इसी कारण गैस नहीं आ सकी। कई एजेंसी धारक भुगतान में देरी कर देते हैं। इससे भी सिलिंडर आने में देरी हो जाती है। गाड़ी लोड होकर निकल चुकी है। दोनों एजेंसियों में आज गैस पहुंच जाएगी। अब तो घर-घर डिलीवरी का भी आदेश हो चुका है, लेकिन बुकिंग ऑनलाइन करनी होगी और ओटीपी भी देनी होगी। कालाबाजारी रोकने के लिए बराबर निगरानी की जा रही है।-बीके शुक्ला, डीएसओ।
फोटो 19 एचएएमपी 28- गैस सिलिंडर लेने को लाइन लगाए उपभोक्ता। संवाद

मौदहा में लगानी पड़ रही लंबी लाइन
मौदहा। कस्बे के मीरा तालाब मैदान पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोग खाली हाथ लौट जाते हैं। कस्बा निवासी वहीद ने बताया कि सिलिंडर बुकिंग में ओटीपी सत्यापन की समस्या रोज आती है। कभी नेटवर्क की दिक्कत तो कभी सर्वर डाउन हो रहता है जिससे बुकिंग कैंसिल हो जाती है। वहीं, उपरोहा निवासी चुन्ना ने कहा कि एजेंसी संचालक को गर्मी को ध्यान में रखते हुए वितरण की व्यवस्था छायादार जगह पर करनी चाहिए। लोग तेज धूप में घंटों खड़े रहते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed