{"_id":"69bc475a88dc008066003047","slug":"women-reached-the-collectorate-demanding-the-removal-of-the-liquor-shop-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-137616-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंची महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 34- कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर वापस लौटती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर-8 कलारी मोहल्ला में बेरी सड़क तिराहे के पास संचालित शराब ठेका हटाने की मांग तेज हो गई है। मोहल्ले की महिलाओं ने ठेका से हो रही परेशानी को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शराब के ठेका हटाने की मांग की है।
कलारी मोहल्ला निवासी रजनी देवी, रेखा, संतोषी, भगवती, कविता, दीक्षा, शालू, मोना वर्मा, मानसी, खुशी, वंदना, जयसखी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र स्थानीय प्रशासन को सौंपा। कहा कि अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके गली के पास होने से यहां दिनभर शराबियों की भीड़ लगी रहती है। शराब पीकर लोग गली में गंदगी फैलाते हैं। आने-जाने वाली महिलाओं व स्कूल जाने वाली छात्राओं से अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है। पास में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है, जिससे महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शराब ठेके नहीं हटाए गए तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।
Trending Videos