सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The protesters were sent on leave before reaching the factory.

Hamirpur News: फैक्टरी पहुंचने से पहले ही आंदोलनकारियों को छुट्टी पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The protesters were sent on leave before reaching the factory.
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्टरी में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों के आंदोलन की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार सुबह से ही सुरक्षा के मद्देनजर गेट नंबर दो पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए और स्थिति पर नजर रखी गई।
Trending Videos

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को ठेकेदारी पर कार्यरत श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए फैक्टरी गेट पर हंगामा किया था। उनकी मांगों में मजदूरी वृद्धि, कैंटीन की बेहतर व्यवस्था और मोबाइल पर लगी रोक हटाना शामिल था। मामला मीडिया में आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता की। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही आंदोलन में शामिल श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेके सीमेंट के मैनेजर अरुण दीक्षित ने बताया कि नोएडा में हुई घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जिले में संचालित विभिन्न बड़ी कंपनियां में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है ताकि कानून व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न न हो। उनके यहां भी एक सब इंस्पेक्टर के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा रिमझिम इस्पात लिमिटेड में भी पुलिस फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed