सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The training program further escalated the conflict between the BJP Mandal President and the District President.

Hamirpur News: प्रशिक्षण कार्यक्रम से और बढ़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के बीच तकरार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The training program further escalated the conflict between the BJP Mandal President and the District President.
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर)। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी में अंदरूनी खींचतान सामने आ गई। मौदहा मंडल पूर्वी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल भुलसी को प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित नहीं किया गया तो नाराजगी बढ़ गई। इसको लेकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के बीच चल रही अदावत गुटबाजी के रूप में सामने आई और मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया।
Trending Videos



नगर के सरस्वती विद्यापीठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया, लेकिन पार्टी की गुटबाजी को नया रंग दे गया। कार्यक्रम में मौदहा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल भुलसी को आमंत्रित नहीं किया गया, यह आरोप उन्होंने स्वयं लगाया था, जिससे उनके समर्थक कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को तानाशाह बताते हुए फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसके बाद उनके समर्थन और विरोध में कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जाता है कि प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष के समर्थन में कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडल अध्यक्ष की ओर से जिलाध्यक्ष को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद गहरा गए हैं।



मंडल अध्यक्ष का दावा है कि तीन पदाधिकारियों को छोड़कर उनकी टीम का कोई सदस्य प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद का कहना है कि मंडल अध्यक्ष को छोड़कर ज्यादातर पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने भी मंडल अध्यक्ष को फोन कर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। सोशल मीडिया पर की गई अनुशासनहीनता की जानकारी क्षेत्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। यह हमारे परिवार का मामला है, सुलझ जाएगा।



इनसेट



डिजिटल युग में तकनीक से अपडेट रहने की अपील



प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आईटी सेल और सोशल मीडिया की भूमिका पर विशेष जोर दिया। कहा गया कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं का तकनीक से अपडेट रहना जरूरी है, ताकि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सके। प्रशिक्षण शिविर में विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जगदीश प्रसाद व्यास, रामदेव सिंह, किशन व्यास, लालाराम निषाद, साधना सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सिद्धार्थ पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed