सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Theft case solved; one arrested.

Hamirpur News: चोरी की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Theft case solved; one arrested.
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर) । जरिया थाना पुलिस ने 10 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 42,180 रुपये व पर्स बरामद हुआ। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।

जरिया थानाक्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव के दीपक ने 11 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 10 जून की रात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। थानाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने बताया कि जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। शनिवार को दांदो सड़क से सरीला बरहरा मार्ग पर घेराबंदी कर राठ के कुर्रा निवासी श्यामबाबू उर्फ प्रदीप राजपूत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी गया पर्स और 42,180 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने साथी मझगवां थाने के कुल्हेंड़ा गांव निवासी कृष्णकांत का वारदात में शामिल होना बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ जरिया व मुस्करा थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी व जेवर की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed