{"_id":"69f24925b129ea0f130078c0","slug":"traders-raised-the-issue-of-prepaid-smart-meters-without-consent-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-139355-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: व्यापारियों ने उठाया बिना सहमति स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: व्यापारियों ने उठाया बिना सहमति स्मार्ट मीटर को प्रीपेड करने का मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। इसमें व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर को बिना सहमति प्रीपेड में बदलने का मुद्दा उठाया। कुरारा मंडी में अधिक तौल और पल्लेदारी की पुरानी शिकायत भी दोहराई गई। व्यापारियों ने समस्याओं के समाधान न होने पर चिंता व्यक्त की जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने स्मार्ट मीटर की समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि विभाग ने बिना अनुमति मीटर प्रीपेड कर दिए हैं। इससे बिजली बिल कम होते ही लाइट कट जाती है और बैलेंस डालने के कई घंटों बाद आपूर्ति मिलती है। व्यापारियों ने पोस्ट पेड मीटर लगवाने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की। मौदहा के व्यापारी नेता जेपी गुप्ता ने मंडी में पसरी गंदगी की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण किसानों और व्यापारियों को दिक्कत होती है।
वहीं कुरारा के देवेंद्र द्विवेदी ने मंडी में किसानों के शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पल्लेदारी के नाम पर एक किलो अनाज लिया जा रहा है जबकि पूर्व में 25 रुपये निर्धारित किए गए थे। तौल में भी एक से दो किलो अधिक लिया जा रहा है। रेखा शिवहरे ने कुरारा के वार्ड छह में गहराए पेयजल संकट पर ध्यान न दिए जाने की बात कही।
राठ के बृजेंद्र सोनी ने पनवाड़ी मार्ग पर डिवाइडर से एक ओर की सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। इससे वाहन गलत साइड से आते हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। कोट बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या भी बताई गई। व्यापारियों ने कोट बाजार और टाउन हॉल के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
अन्य समस्याएं पर भी हुई चर्चा
बैठक में जीएसटी से जुड़ी समस्याओं और भ्रांतियों पर भी चर्चा हुई। सड़क निर्माण, जल निकासी, बाजारों में शौचालय, छुट्टा पशु और बिजली ट्रिपिंग जैसी समस्याएं भी उठाई गईं। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सभी विभागों को इन बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया और व्यापारियों से सहयोग मांगा। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी समग्र योजना बनाने के लिए कहा। जल संस्थान को गर्मी में पेयजल संकट न होने देने और टैंकर से आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
Trending Videos