सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vehicles, school buses and ambulances were stuck for 13 hours.

Hamirpur News: 13 घंटे तक रेंगते रहे वाहन, स्कूली बस और एंबुलेंस फंसीं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles, school buses and ambulances were stuck for 13 hours.
फोटो 19 एचएएमपी 18- बेतवा पुल पर लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
, हलकान यात्री बस से उतरकर पैदल ही चले गंतव्य की ओरकानपुर-सागर हाईवे पर 15 किलोमीटर लगा जाम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे सोमवार को जाम से कराह उठा। 13 घंटे में 15 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया वाहन जल्दबाजी में आड़े तिरछे खड़े हो गए। जाम से जूझते यात्री परेशान रहे। सरकारी कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच सके। स्कूली बच्चे परीक्षा में विलंब से शामिल हो पाए। रोडवेज की बसों को छोड़कर यात्री पैदल ही चल दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा। बेतवा नदी के पुल पर खराब हुए वाहन को क्रेन से हटवाया तब जाकर कहीं सुबह आठ बजे का लगा हुआ जाम दोपहर 11 बजे खुल पाया।
सोमवार को सुबह तकरीबन आठ बजे बेतवा नदी पुल के बीचों बीच कानपुर की ओर जा रहा एक डंपर अचानक झटके लेते हुए बंद हो गया। चालक ने स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन उसे जब कुछ समझ नहीं आया तो वह डंपर छोड़कर भाग गया। पुल पर खड़े डंपर को ओवर टेक करने के चक्कर में वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने जल्दबाजी दिखाई तो हालात बिगड़ गए। बेतवा पुल से लेकर कानपुर की ओर रानी लक्ष्मी बाई तिराहा से होकर यमुना पुल और कानपुर देहात क्षेत्र के अनूपुर मोड़ तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ महोबा की ओर कुंडौरा के पहले तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन आते गए और जाम में बढ़ता चला गया। कुल मिलाकर लगभग 15 किमी लंबा जाम तीन घंटे तक लगा रहा। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को पुल से हटवाने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया उसमें डीजल की कमी समझी गई तो डीजल मंगवाकर डाला गया। इसके बाद भी वह स्टार्ट नहीं हुआ तो क्रेन के सहारे किसी तरह डंपर को पुल से हटाया गया। आड़े तिरछे खड़े वाहनों को लाइन से निकालकर जैसे तैसे जाम खुलवाया। इधर बांदा, महोबा से आने वाली बसें जाम में फंसी तो उनके यात्री जिन्हें हमीरपुर तक आना था वह पैदल ही चल दिए। सरकारी कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच सके। स्कूली बसें भी जाम में फंसी रहीं। जिन बच्चों की परीक्षा थी वह समय पर नहीं पहुंच सके।

रूट डायवर्जन की वजह से हुई परेशानी:
भरुआ सुमेरपुर में हिन्दू सम्मेलन की वजह से हमीरपुर से महोबा की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का रूट पुलिस प्रशासन ने डायवर्ट कर रखा था। बड़े वाहनों को राठ रोड से छानी होते हुए इंगोहटा मोड़ होकर निकाला गया। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। कुंडौरा और नजरपुर जाने वाले लोगों को रिक्शा और ऑटो से जाना पड़ा। यातायात प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि सुबह के वक्त जाम वाहन के खराब होने की वजह से लगा था। शाम के छह बजे तक रूट डायवर्ट रहा। राठ तिराहे पर पुलिस टीम को परेशान होना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बेतवा पुल से रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास दोपहर बाद जाम जैसे हालात रहे। वाहन धीरे धीरे रेंगते रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed