सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   When the shehnai started resonating, business also picked up pace.

Hamirpur News: गूंजने लगी शहनाई तो कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
When the shehnai started resonating, business also picked up pace.
फोटो 15 एचएएमपी 01- शहर के सुभाष बाजार स्थिति एक दुकान में लहंगा देखते ग्राहक। संवाद - फोटो : मोनार्क होटल के सामने ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करते बाइक सवार। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
हमीरपुर। लगभग दो माह के अंतराल के बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है। शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। शादी-विवाह को लेकर लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बरातघर, मैरिज लॉन और होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं, वहीं ब्यूटी पार्लर, बैंड-बाजा, कैटरिंग व फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों के पास भी ऑर्डर की भरमार है।
Trending Videos

शहर के सुभाष बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शादी का सीजन शुरु होने से सेरवानी लहंगा की मांग बढ़ गई है, इससे पूरे दिन दुकान पर भीड़ लगी रहती है। बताया कि दुकान में तीन हजार से लेकर 30 हजार तक के लहंगा व शेरवानी मौजूद हैं। इन्हें लोग पसंद भी कर रहे हैं। इनमें 18 कली के लहंगे व जर्कन लहंगों की अधिक मांग है। हल्के लहंगे 1500 से 10 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं, चंदेरी सिल्क, कटदाना वर्क व कलकत्ता का हैंडवर्क साड़ियों की भी खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के किंग रोड स्थिति श्रंगार ब्यूटी पार्लर की संचालिका संगीता सचान ने बताया कि सहालग शुरू होते ही ग्राहक बढ़े हैं। महिलाएं एअर कलर, नेलएक्टेंशन, हेयर स्प्रा, बॉडी पॉलिस, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइल आदि कार्य कराती हैं। वधुएं सबसे अधिक डिमांड हेयर ब्रश मेकअप की करती हैं। इसमें 15-20 हजार रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed