{"_id":"6a382ddae2381278ac0ac03f","slug":"woman-rejected-by-in-laws-gets-remarried-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141615-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ससुराल से ठुकराई महिला का कराया पुनर्विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ससुराल से ठुकराई महिला का कराया पुनर्विवाह
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 27- राठ में नवदंपती को आशीर्वाद देते बुंदेलखंड ब्राह्मण एकता समिति के पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। पति की मौत के बाद ससुराल से ठुकराई महिला का बुंदेलखंड ब्राह्मण एकता समिति ने पुनर्विवाह कराया। समिति के पदाधिकारियों ने विधवा विवाह को प्रोत्साहित करते हुए नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज में कम उम्र में विधवा होने पर भी पुनर्विवाह नहीं कराए जाते हैं। समिति इस कुरीति के खिलाफ अभियान चला रही है। उपाध्यक्ष अरविंद पटैरिया ने बताया कि छिबौली गांव निवासी निशा की वर्ष 2020 में निवादा में शादी हुई थी। 2024 में उनके पति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय निशा की गोद में दुधमुंहा बच्चा था। पति की मौत के बाद ससुरालियों ने उसे ठुकरा दिया। मासूम बेटे के साथ वह मायके में रह रही थीं।
समिति के प्रयास पर अतरा गांव के रवि पटैरिया पुनर्विवाह के लिए सामने आए। रविवार को मां श्यामला देवी मंदिर परिसर में दोनों का विधि-विधान से विवाह कराया गया। इस माैके पर जगदीश चचौंदिया, हरिमोहन चंसौरिया, सुरेश शर्मा, नंदन महाराज, राकेश पालीवाल, सुभाष मिश्रा, रामप्रकाश पुजारी, कमलेश शुक्ला, कल्लू गुरुदेव, हरिश्चंद्र त्रिपाठी आदि ने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।