सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   You registered your protest by raising the slogan, "Donation thieves, step down from power."

Hamirpur News: आप ने चंदा चोरों गद्दी छोड़ो का नारा देकर जताया विरोध

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
You registered your protest by raising the slogan, "Donation thieves, step down from power."
फोटो21एचएएमपी 39- मौदहा में विरोध प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की दान पेटिका से कथित धनराशि चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कस्बा की सड़कों पर उतरकर भिक्षा मांगी और 420 रुपये एकत्र कर सांकेतिक रूप से भेजते हुए अनोखा विरोध जताया। चंदा चोरों गद्दी छोड़ो का नारा लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और दानपात्र से धनराशि गायब होने के आरोप बेहद गंभीर हैं। ऐसे मामलों से श्रद्धालुओं का विश्वास प्रभावित होता है इसलिए पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। मनीष गुप्ता ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करना है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में यह प्रदर्शन पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद के नेतृत्व में 420 रुपये का भिक्षा मांगने का सांकेतिक कार्यक्रम भी किया गया। यहां पर त्रिलोक चंद्र, आदित्य प्रजापति, अरविंद शिवहरे, रवि साहू, साबिर गुरु, अजीम, रईस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed