सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   2.10 lakh rupees were looted in the name of brick supply.

Hapur News: ईंट सप्लाई के नाम पर 2.10 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
2.10 lakh rupees were looted in the name of brick supply.
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कनिया कल्याणपुर निवासी व्यक्ति ने ईंट-भट्ठा संचालक पर ईंट सप्लाई के नाम पर 2.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

गांव कनिया कल्याणपुर के सत्यवीर ने बताया कि वर्ष 2024 में वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। मकान के लिए ईंट खरीदने के उद्देश्य से उसने गांव गोहरा आलमगीरपुर के ईंट-भट्ठा मालिक शिवकुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट सप्लाई के लिए उसने 2.50 लाख रुपये दिए थे। इस भुगतान की रसीदें भी उसके पास मौजूद हैं। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपी ने ईंट की सप्लाई नहीं की। जब उसने बार-बार ईंट या रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करता रहा।
काफी दबाव बनाने पर एक फरवरी 2025 को आरोपी ने अपने एक परिचित के माध्यम से आनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये 40 हजार रुपये वापस कर दिए। शेष 2.10 लाख रुपये एक सप्ताह के भीतर लौटाने का आश्वासन दिया।
आरोप है कि इसके बाद भी कई बार तकादा करने पर बाकी रकम नहीं लौटाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि शिवकुमार के खिलाफ थाना बाबूगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed