{"_id":"69bede8028773640d707b22d","slug":"212-crore-rupees-will-be-spent-to-construct-two-classrooms-in-each-of-the-12-primary-schools-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138720-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.12 करोड़ से 12 प्राथमिक स्कूलों में दो-दो कक्षों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.12 करोड़ से 12 प्राथमिक स्कूलों में दो-दो कक्षों का होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जिले के 12 प्राथमिक विद्यालय स्कूलों में दो-दो कक्षों का निर्माण कराएगा। विभाग की ओर से 2.12 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है। जर्जर हो चुके कमरों को डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर तोड़ा गया था। इससे कि कोई बच्चा व शिक्षक लेंटर आदि गिरने के कारण घायल न हो।
प्रत्येक स्कूल में दो कमरों के निर्माण पर 17.670 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार 12 प्राथमिक स्कूलों में 24 कक्षों के निर्माण पर करीब 2.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग द्वारा विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर में प्राथमिक विद्यालय गढ़ नंबर-एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़, ग्राम लोधीपुर छपका प्राथमिक विद्यालय, नगर क्षेत्र हापुड़ में कंपोजिट विद्यालय इंद्रा, इंद्रागढ़ी प्राथमिक विद्यालय, नगर क्षेत्र हापुड़ में कंपोजिट विद्यालय आदर्श कन्या, अयोध्यापुरी उच्च प्राथमिक विद्यालय, चमरी प्राथमिक विद्यालय में दो-दो कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा नगर क्षेत्र हापुड़ में प्राथमिक विद्यालय गणेश, तगासराय, ग्राम भटियाना के प्राथमिक विद्यालय-1, ग्राम नंगौला के कंपोजिट विद्यालय, ग्राम मुशर्रपुर झंडा के उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, ग्राम टियाला के कंपोजिट विद्यालय और ग्राम डहाना के प्राथमिक विद्यालय डहाना-2 में भी कक्षा-कक्ष का निर्माण होगा।
मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अधिशासी अभियंता वर्षा गुप्ता का कहना है कि 12 प्राथमिक विद्यालयों में दो-दो कक्षों का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होंगे।
जर्जर कक्षों के कारण हुए थे हादसे
पिछले वर्ष जर्जर कक्षों का लेंटर गिरने के कारण कई हादसे हुए थे। कुछ जगह बच्चे भी घायल हुए थे। इसके बाद डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर जिले में 47 स्कूलों में जर्जर कक्षों को तोड़ा गया था। इन कक्षाें का निर्माण न होने के कारण महीनों से बच्चे परेशान हैं और विद्यालय की दूसरी कक्षाओं में पढ़ रहे थे। अब कक्षों का निर्माण होने से बच्चों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos