सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A dilapidated electricity pole collapses, sparking protests

Hapur News: जर्जर बिजली पोल गिरा, लोगों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated electricity pole collapses, sparking protests
पिलखुवा के गांधी रोड पर जर्जर पोल के पास खड़े होकर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के गांधी रोड पर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के समीप बाजार क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल गिर गया। गनीमत यह रही कि खंभा गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos

लोगों का आरोप है कि पास में ही एक और खंभा लंबे समय से जमीन से गला हुआ खड़ा है। इससे लगातार खतरा बना हुआ है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊर्जा निगम ने पुराने तार तो बदल दिए लेकिन खंभा नहीं बदला। इसी लापरवाही के कारण जर्जर खंभा अचानक गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। दुकानदारों और आसपास के लोगों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के एसडीओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि अधिकतर समस्या तब आती है जब दुकानदार अपनी दुकानों के आगे खंभा नहीं लगने देते। इस दौरान अभिषेक माहेश्वरी, पवन, मोंटू, सोनू, नरेश, जीते, टीटू, अजय गर्ग, बिट्टू माहेश्वरी, मनोज जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed