{"_id":"69c97f4755421f3e7509adb1","slug":"long-queues-at-depots-on-holiday-cylinder-received-after-five-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139137-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अवकाश के दिन गोदामों पर लंबी कतारें, पांच घंटे में मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अवकाश के दिन गोदामों पर लंबी कतारें, पांच घंटे में मिला सिलिंडर
विज्ञापन
अपना घर कालोनी में गैस सिलिंडर लेने के लिए धूप में सिलिंडर पर बैठी महिला। संवाद
- फोटो : credit
विज्ञापन
हापुड़। घरेलू गैस की बुकिंग के बाद डिलीवरी घरों पर नहीं हो रही। ऐसे में गोदामों पर रविवार को भी मारामारी रही। सिलिंडर पाने को पांच घंटे तक लाइनों में लगना पड़ा। इस दौरान कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। घरेलू गैस पर सख्ती और कमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता न होने से रेहड़ी-पटरियों पर अब कोयला, उपला की भट्ठियां सुलग रही हैं।
ईरान में युद्ध के चलते गैस की बुकिंग की समयावधि बढ़ाई गई है। दो सिलिंडर वालों के लिए शर्तें अलग लागू की गई हैं। पहले फर्जी ओटीपी आने वाली समस्या में तो काफी हद तक सुधार आया है लेकिन अभी भी घरेलू गैस पाने की जद्दोजहद कम नहीं हो रही। कालाबाजारी की संभावना भी है, क्योंकि रेस्तरां आदि पर घरेलू सिंलिडर से ही काम किया जा रहा है।
सीन नंबर एक, अपनाघर कॉलोनी, गोदाम
रविवार को अपनाघर कॉलोनी स्थित गोदाम पर बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंचे। बुकिंग की प्रक्रिया में कई दिन खराब होने के बाद अब घरों में चूल्हा ठंडा होने से यहां आए लोग परेशान हो रहे हैं। अमित, अनुज, शिवकुमार, सतवीर आदि ने बताया कि करीब पांच घंटे तक लाइनों में लगने के बाद सिलिंडर मिल सका। लाइनों में कई बार धक्का-मुक्की भी हुई।
सिलिंडर से चल रहा कमर्शियल काम
तगासराय और मीनाक्षी रोड पर चाय की दुकान और छोले भटूरे की दुकान पर धड़ल्ले से घरेलू सिलिंडर से काम चलाया जा रहा था। लोगों को जहां कई दिन तक भटकने पर सिलिंडर नहीं मिल रहा। वहां ये लोग आसानी से घरेलू सिलिंडर पा रहे हैं। ऐसे में कालाबाजारी की भी संभावना है।
कोयला और उपला सुलगाकर चल रहा काम
शहर के व्यस्त स्थानों पर लगी रेहड़ी पटरियों वालों को घरेलू सिलिंडर की सख्ती का पता है। इसी कारण ये लोग लोग अब कोयला और उपलों की भट्टियां सुलगाकर काम चला रहे हैं। शहर में कई बिरयानी वालों ने भी गैस की जगह अन्य साधनों का प्रयोग शुरू कर दिया है।
उपलों की बढ़ी डिमांड
गैस बुकिंग की समयावधि बढ़ने और मिलने में किल्लत के चलते उपलों की डिमांड काफी बढ़ गई है। प्रति पीस डेढ़ से दो रुपये तक भी उपला बिक रहा है। देहात अंचल में अब बहुत से घरों में फिर से उपले जलाकर चूल्हा सुलगाने वालों की संख्या बढ़ गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि गैस बुकिंग करने वाले लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर मिल रहा है। इन सिलिंडरों का कमर्शियल प्रयोग न किया जाए। इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। कमर्शियल गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में जल्द शुरू हो जाएगी।
Trending Videos

अपना घर कालोनी में गैस सिलिंडर लेने के लिए धूप में सिलिंडर पर बैठी महिला। संवाद- फोटो : credit