{"_id":"69c98048f478d8f7e607b77c","slug":"doctors-fail-to-show-up-at-health-fairs-staff-nurses-and-pharmacists-provide-treatment-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139140-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आरोग्य मेलों में नहीं पहुंचे चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट ने दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आरोग्य मेलों में नहीं पहुंचे चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट ने दिया उपचार
विज्ञापन
मोती कालोनी स्थित पीपीसी में लगे जन आरोग्य मेले के दौरान खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अंतिम मरीज तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेलों में चिकित्सक नहीं पहुंच रहे। इस बार भी हापुड़ के दो मुख्य अरबन पीएचसी में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट ने ही उपचार दिया। बहुत से मरीज बिना उपचार लिए मायूस लौटे।
नौकरी पेशे पर जाने वाले लोगों को रविवार में उपचार कराने में सुविधा होती है। हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके लिए रविवार को जन आरोग्य मेला लगाया जाता है लेकिन इन दिनों ये मेले औपचारिक्ता में खत्म हो रहे हैं। रविवार को मजीदपुरा और मोती कॉलोनी की ओपीडी बिना चिकित्सकों के चली।
मजीदपुरा पीएचसी के स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक की आज शादी है। इस कारण वह नहीं आए ऐसे में वहां स्टाफ नर्स उपचार देतीं नजर आईं। वहीं, मोती कॉलोनी में पिछले रविवार को भी चिकित्सक नहीं आए थे। इस बार भी फार्मासिस्ट ही उपचार करते नजर आए।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में सभी चिकित्सकों को उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उपचार सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Trending Videos