{"_id":"69ca462d4609831a3b0d1b74","slug":"sadhu-troubled-by-mental-stress-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में साधु ने दी जान: सुसाइड नोट छोड़कर की खुदकुशी, लिखा- मानसिक रूप से परेशान हूं, कोई जिम्मेदार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम में साधु ने दी जान: सुसाइड नोट छोड़कर की खुदकुशी, लिखा- मानसिक रूप से परेशान हूं, कोई जिम्मेदार नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार
स्वामी मछली बंदर मठ आश्रम में सोमवार तड़के साधु हेमदेव (60) का शव फंदे पर मिला। जेब से मिले सुसाइड नोट में मानसिक परेशानी का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साधु ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गंगानगरी में पलवाड़ा रोड पर स्थित स्वामी मछली बंदर मठ आश्रम में सोमवार तड़के साधु हेमदेव (60) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वे नेपाल के रहने वाले थे और काफी वर्षों से आश्रम में रह रहे थे। सुबह-सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
Trending Videos
सूचना पर पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेब से मिला सुसाइड नोट में मानसिक परेशानी का जिक्र
पुलिस के अनुसार मृतक साधु की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताया है और इसी वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी है। नोट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस घटना के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
यह बोले अधिकारी
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की सच्चाई सामने आ सके।