सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A dispute over playing DJ resulted in a fierce fight and stone pelting between two parties, many people injured.

Hapur News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट और पथराव, कई लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A dispute over playing DJ resulted in a fierce fight and stone pelting between two parties, many people injured.
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर दस नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी निवासी मुफैत की पोती की शादी थी। डीजे बज रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के खालिद, राशिद, साजिद, हारुन व अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने इसका विरोध किया। इस पर प्रथम पक्ष के सुफी बुल्लक, मुफैत, जमशेद, जावेद, काले, मारुफ व अन्य अज्ञात व्यक्तियों की दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। झगड़े को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। झगड़े से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सीओ ने बताया कि उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह की तहरीर पर दस नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के मारुफ, मुनफैद, खालिद, राशिद व हारुन को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस घटना में शामिल दूसरे आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed