सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A man returning with food for himself and his brother was crushed by a truck and died.

Hapur News: भाई व अपने लिए खाना लेकर लौट रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A man returning with food for himself and his brother was crushed by a truck and died.
दिल्ली रोड पर दुर्घटना में व्य​क्ति की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने सोमवार रात करीब नौ बजे अपने भाई व अपना खाना लेकर लौट रहे मोहल्ला राजीव विहार निवासी रवि कुमार (48) को ट्रक ने रौंद दिया। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार मूल रुप से नगर के मोहल्ला खारी कुंआ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई रवि कुमार के साथ दिल्ली रोड स्थित ट्रक यूनियन के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं। वर्तमान में वह मोहल्ला राजीव विहार में किराये के मकान में रह रहे हैं। सोमवार की रात उनके छोटे भाई रवि उनका व अपना खाना लेने के लिए मुनीम होटल पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय दिल्ली रोड स्थित भैरव मंदिर के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने रवि को रौंद दिया। दुर्घटना में उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रवि तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। उनके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैै। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed