{"_id":"69dbd66df0646b6c7a08f653","slug":"a-network-of-roads-will-be-built-in-the-villages-of-the-district-with-an-expenditure-of-rs-18-crore-interlocking-will-be-laid-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139873-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले के गांवों में 18 करोड़ से बुनेगा सड़कों का जाल,बिछेंगी इंटरलॉकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले के गांवों में 18 करोड़ से बुनेगा सड़कों का जाल,बिछेंगी इंटरलॉकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 18 करोड़ की लागत से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में त्वरित आर्थिक विकास योजना से सड़कों का जाल बिछेगा। तीन विधायक और दो सांसदों द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में दिए प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इन कार्यों से हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुधरेगा, साथ ही गांवों की कनेक्टीविटी भी बेहतर होगी।
गांवों में विकास तभी संभव है जब उनकी कनेक्टीविटी शहरों के साथ जुड़ी हो। जिले के विभिन्न गांवों से ऐसे ही प्रस्ताव सांसद, विधायकों ने तैयार कराए। खुशी की बात यह है कि इन सभी प्रस्तावों पर शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। 18 करोड़ से कुल 29 कार्य होंगे, जिनसे गांवों की सूरत बदलेगी।
हापुड़ सदर के विधायक विजयपाल आढ़ती के 10 कार्य, जिनमें गांव मंसूरपुर चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज के कोने से दिल्ली गढ़ बाईपास व बाईपास से राकेश त्यागी के खेत की तरफ काली सड़क की पटरी में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, ग्राम ततारपुर बैंक ऑफ इंडिया से सेंट एंथोनी स्कूल, सतवीर के मकान से आसिम व अफजाल के मकान से सीतादेही मुख्य सड़क तक इंटर लॉकिंग का निर्माण होगा।
ग्राम मुरादपुर में तरुण के मकान से विनीत के मकान से होते हुए वेदप्रकाश के मकान व मुरादपुर जरौठी मार्ग पर त्रिलोकी के खेत से चतर सिंह की ट्यूबवेल की तरफ इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्राम ददायरा मुख्य सड़क से यशपाल के मकान की तरफ इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्राम भटियाना में विजयपाल के मकान से गढ़ी धर्मपुर बिस्वा में हरिराज के मकान की तरफ इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, गांव जरौठी वाली सड़क से धनवीर के मकान व राजवीर सिंह से गंगा सिंह के मकान व गिन्नी इंडस्ट्रीज से सतपाल की ट्यूबवेल की तरफ सड़क इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके अलावा गांव मुरादपुर निजामसर, सांवई, डहाना, सुल्तानपुर में भी इंटरलॉकिंग सड़कें बनेंगी।
वहीं, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर की विधानसभा के गांव रघुनाथपुर, सपनावत, परतापुर, गालंद, बासतपुर में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के कार्य होंगे। गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह की विधानसभा के गांव हरोड़ा, कस्बा गढ़मुक्तेश्वर, हरनाथपुर कोटा, मानकचौक में पोपाई, पावटी, बलवापुर, मोहम्मदपुर खुड़लिया, भरना, दरियापुर, आलमनगर, हसुपुर में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। तीनों विधायकों को निधि के रूप में पांच पांच करोड़ रुपये मिले हैं।
वहीं, गाजियाबाद धौलाना सांसद अतुल गर्ग द्वारा 1.80 करोड़ से गाजियाबाद जिले के गांव नूरपुर से सुक्कनगढ़ी की ओर काली सड़क का निर्माण कार्य तथा गांव सुजानपुर अखाड़ा में पंचायत घर से विक्रम प्रधान के घर होते हुए तालाब के पास कुए की ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य होगा। मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरूण गोविल द्वारा 1.20 करोड़ के तीन कार्य होंगे, ये काम लुखराड़ा और खड़खड़ी में होंगे।
-- --
कोट
सांसद और विधायकों द्वारा दिए प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिल गई है, बजट भी स्वीकृत हो गया है। जल्द ही गांवों में इंटरलॉकिंग और नाली बनाने का कार्य शुरू होगा।-- वर्षा गर्ग, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
Trending Videos
गांवों में विकास तभी संभव है जब उनकी कनेक्टीविटी शहरों के साथ जुड़ी हो। जिले के विभिन्न गांवों से ऐसे ही प्रस्ताव सांसद, विधायकों ने तैयार कराए। खुशी की बात यह है कि इन सभी प्रस्तावों पर शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। 18 करोड़ से कुल 29 कार्य होंगे, जिनसे गांवों की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ सदर के विधायक विजयपाल आढ़ती के 10 कार्य, जिनमें गांव मंसूरपुर चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज के कोने से दिल्ली गढ़ बाईपास व बाईपास से राकेश त्यागी के खेत की तरफ काली सड़क की पटरी में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, ग्राम ततारपुर बैंक ऑफ इंडिया से सेंट एंथोनी स्कूल, सतवीर के मकान से आसिम व अफजाल के मकान से सीतादेही मुख्य सड़क तक इंटर लॉकिंग का निर्माण होगा।
ग्राम मुरादपुर में तरुण के मकान से विनीत के मकान से होते हुए वेदप्रकाश के मकान व मुरादपुर जरौठी मार्ग पर त्रिलोकी के खेत से चतर सिंह की ट्यूबवेल की तरफ इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्राम ददायरा मुख्य सड़क से यशपाल के मकान की तरफ इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ग्राम भटियाना में विजयपाल के मकान से गढ़ी धर्मपुर बिस्वा में हरिराज के मकान की तरफ इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, गांव जरौठी वाली सड़क से धनवीर के मकान व राजवीर सिंह से गंगा सिंह के मकान व गिन्नी इंडस्ट्रीज से सतपाल की ट्यूबवेल की तरफ सड़क इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके अलावा गांव मुरादपुर निजामसर, सांवई, डहाना, सुल्तानपुर में भी इंटरलॉकिंग सड़कें बनेंगी।
वहीं, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर की विधानसभा के गांव रघुनाथपुर, सपनावत, परतापुर, गालंद, बासतपुर में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के कार्य होंगे। गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह की विधानसभा के गांव हरोड़ा, कस्बा गढ़मुक्तेश्वर, हरनाथपुर कोटा, मानकचौक में पोपाई, पावटी, बलवापुर, मोहम्मदपुर खुड़लिया, भरना, दरियापुर, आलमनगर, हसुपुर में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। तीनों विधायकों को निधि के रूप में पांच पांच करोड़ रुपये मिले हैं।
वहीं, गाजियाबाद धौलाना सांसद अतुल गर्ग द्वारा 1.80 करोड़ से गाजियाबाद जिले के गांव नूरपुर से सुक्कनगढ़ी की ओर काली सड़क का निर्माण कार्य तथा गांव सुजानपुर अखाड़ा में पंचायत घर से विक्रम प्रधान के घर होते हुए तालाब के पास कुए की ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य होगा। मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरूण गोविल द्वारा 1.20 करोड़ के तीन कार्य होंगे, ये काम लुखराड़ा और खड़खड़ी में होंगे।
कोट
सांसद और विधायकों द्वारा दिए प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिल गई है, बजट भी स्वीकृत हो गया है। जल्द ही गांवों में इंटरलॉकिंग और नाली बनाने का कार्य शुरू होगा।