{"_id":"69c035165fedd6310a0008a0","slug":"a-young-man-took-the-snake-to-the-hospital-after-locking-it-in-a-box-hapur-news-c-306-1-gha1004-121005-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक
विज्ञापन
सर्प दंश का पीड़ित साजिद। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रविवार को सांप के डसनेे के बाद युवक ने साहस दिखाते हुए उसी सांप को पकड़ लिया और उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया। युवक की इस बहादुरी को देखकर चिकित्सक और मौजूद लोग भी दंग रह गए।
मेरठ जनपद के गांव धौलड़ी रसूलपुर निवासी साजिद अपने मामा इब्राहिम के यहां रतूपुरा आया हुआ था। रविवार को वह गांव के पास बने स्वीमिंग पूल पर नहा रहा था, तभी अचानक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया।
सांप के डसने के बाद भी साजिद ने संयम नहीं खोया और तुरंत उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा पहुंच गया। युवक के हाथ में सांप देखकर अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
सांप के डसने की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया।
वहीं, पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग युवक की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।
Trending Videos