सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man who went to water his fields died due to electric shock

Hapur News: खेत पर पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to water his fields died due to electric shock
मृतक आरिफ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा आजमपुर में रविवार सुबह खेत पर पानी लगाने गए युवक की जानवरों को रोकने के लिए लगाई गई तारबंदी की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos


गांव दहपा आजमपुर निवासी 32 वर्षीय आरिफ मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह रविवार सुबह ट्यूबवेल पर खेत में पानी लगाने गया था। आरोप है कि उसके चाचा रफीक ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट प्रवाहित कर तारबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरिफ करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed