{"_id":"6a267b2704044c7a0408cb42","slug":"video-hindu-organizations-create-an-uproar-in-pilkhuwa-over-the-failure-to-recover-a-minor-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hapur: पिलखुवा में नाबालिग की बरामदगी न होने से नाराज हिंदू संगठनों का हंगामा, 11 दिनों से है लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पिलखुवा में नाबालिग की बरामदगी न होने से नाराज हिंदू संगठनों का हंगामा, 11 दिनों से है लापता
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 28 मई से लापता 15 वर्षीय किशोरी की बरामदगी न होने पर रविवार को हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर जय श्रीराम के नारे लगाए। संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस से किशोरी को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी गैर समुदाय का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले को लेकर पहले भी विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।
सोमवार को कोतवाली पहुंचे संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नाबालिग के लापता होने के इतने दिन बाद भी बरामदगी नहीं होना गंभीर मामला है। जिला अध्यक्ष पवन तोमर, रवि शर्मा, सौरभ चौहान, अर्जुन तोमर, अरुण तोमर, पवन राणा, कुणाल, राजेश तोमर, सुमित, अमित राघव, अजय राघव, मोहित राणा, गोलू और सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने संगठन पदाधिकारियों से वार्ता कर 24 घंटे के भीतर प्रभावी कार्रवाई और किशोरी की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। इसके बाद भी काफी देर तक कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में डटे रहे और नारेबाजी करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।