सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two miscreants injured in a shootout with the police in hapur news

UP: यूपी के हापुड़ में बदमाशों से मुठभेड़, पूर्व सिपाही समेत पांच पकड़े; उद्यमी परिवार से 2 करोड़ लूट हुए फरार

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Jun 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

हापुड़ देहात के सुल्तानपुर मार्ग पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक जून को उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर दो करोड़ के गहने-नकदी लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गई। इस मामले में दो घायल और तीन अन्य गिरफ्तार किए गए हैं। पूर्व सिपाही विक्की गौतम भी पकड़ा गया।

Two miscreants injured in a shootout with the police in hapur news
हापुड़ पुलिस भुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मार्ग पर रविवार की देर रात पुलिस व बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो घायल समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 



कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर की थी लूटपाट
सभी बदमाश एक जून की देर रात हापुड़ नगर के प्रमुख उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से लूटे हुए गहने, लाखों की नकदी, घटना में प्रयुक्त दो बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ में दो करोड़ की लूट
बता दें कि एक जून की देर रात गढ़ रोड स्थित नगर के प्रमुख उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर बदमाश हथियारों के बल पर करीब दो करोड़ रुपये के गहने व लाखों रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात पुलिस को मुखबिर ने  सूचना दी कि उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के घर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश थाना देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने यहां पहुंचकर बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस की जवाबी कार्रवाई से मुरादाबाद निवासी रोहित वह साहब साहबे आलम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों घायल बदमाश समेत मुरादाबाद के रुस्तमपुर सराय निवासी गुड्डू व संभाली रोड निवासी टिंकू व सिपाही विक्की गौतम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी टिंकू उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के बरसों पुराने राजमिस्त्री सतपाल का पुत्र है। टिंकू ने ही इस पूरे मामले की मुखबिरी की थी और लूट की वारदात में अपने दोस्त सिपाही विक्की गौतम को शामिल किया था। सिपाही विक्की गौतम मूलरूप से जिला अमरोहा का रहने वाला है और सीतापुर में तैनात था।

वर्ष 2024 से लगातार गैरहाजिर चल रहा था। वर्ष 2025 में सिपाही विक्की गौतम को पुलिस ने जिला मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के होंसपुरा पुलिया के पास से करीब डेढ करोड रूपये की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब घटना में शामिल फरार अन्य दो बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed