{"_id":"6a6e33fb8a851e8a20043636","slug":"admissions-to-begin-on-august-12-schedule-changed-hapur-news-c-135-1-hpr1002-145903-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 12 अगस्त से शुरू होंगे दाखिले, बदला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 12 अगस्त से शुरू होंगे दाखिले, बदला कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश संबंधी कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब पहली वरियता सूची में चयनित छात्रों के दाखिले पांच अगस्त से नहीं, बल्कि 12 अगस्त से शुरू होंगे। कांवड़ यात्रा के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
स्नातक कोर्सों में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें एक अगस्त से चार अगस्त तक परिसर विभाग और संबद्ध कॉलेज समर्थ पोर्टल से पंजीकृत छात्रों का डाटा डाउनलोड कर वेटेज, आरक्षण नियमों और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर प्रथम वरियता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह कार्यक्रम यथावत रहेगा।
लेकिन विश्वविद्यालय ने एडमिशन के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब पांच अगस्त से एडमिशन शुरू नहीं होंगे। बल्कि 12 से 14 अगस्त तक प्रथम वरियता सूची में शामिल छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इसी अवधि में अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
कॉलेज भी प्रथम वरीयता सूची में शामिल छात्रों को एडमिशन ऑफर जारी करेंगे। अब 12 से 14 अगस्त तक चयनित छात्रों के शैक्षणिक व अन्य अभिलेखों का सत्यापन कर प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। पहले चरण की प्रक्रिया कॉलेजों में शुरू कर दी गई है। हालांकि बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएएलएलबी, बीकॉम एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम इस प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।
इस बार एडेड कॉलेजों में प्रवेश को लेकर मारामारी तय है। छात्रों के बड़ी संख्या में आवेदनों को देखते हुए मेरिट भी ऊंचे अंकों पर लग सकती है।
राजकीय डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश के लिए मारामारी रहेगी। वहीं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भी एडमिशन को लेकर गंभीर हैं।
द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने पहुंचे छात्र : डिग्री कॉलेजों में शनिवार को स्नातक के द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र पहुंचे। अंतिम दिन छात्रों को प्रवेश दिया गया। अब सोमवार से इन कोर्सों की कक्षाएं चलाने की तैयारी हैं। साथ ही पीजी फाइनल वर्ष में भी छात्रों को प्रवेश दिए गए।
एडमिशन कार्यक्रम में हुआ बदलाव : एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश अब 12 से 14 अगस्त तक होगा। विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। मेरिट लिस्ट चार अगस्त तक ही तैयार होगी।