{"_id":"6a6f832701c5c5b98607f54a","slug":"monsoon-to-become-active-again-this-week-relief-from-the-heat-expected-hapur-news-c-135-1-hpr1003-145952-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इस सप्ताह फिर सक्रिय होगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इस सप्ताह फिर सक्रिय होगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद है। इस सप्ताह फिर से मानसून सक्रिय होगा और बारिश के साथ ही गर्मी से भी निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार से सात अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
पिछले एक सप्ताह से जिलेवासी उमस भरी गर्मी के कारण परेशान है। सूरज की तपिश कम होने के बाद भी उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं, जिससे सड़कों पर भी चहल पहल कम दिखाई दे रही है। रविवार को धूप और बादलों के बीच आवाजाही देखने को मिली लेकिन उमस भरी गर्मी का असर भी जारी रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी साथ ही फसलों को भी बारिश का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह फिर से मानसून सक्रिय होगा। मंगलवार से अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।