फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Amidst controversies, the Secretary and Treasurer of Shri Panchayati Gaoshala have resigned.

Hapur News: विवादों के बीच श्री पंचायती गोशाला के मंत्री और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Amidst controversies, the Secretary and Treasurer of Shri Panchayati Gaoshala have resigned.
श्री पंचायती गोशाला की कार्यकारणी बैठक में गोशाला के मंत्री बने मनोज अग्रवाल।स्रोत संस्था
हापुड़। श्री पंचायती गोशाला में जारी विवादों के बीच रविवार को मंत्री सचिन गोयल और कोषाध्यक्ष संजीव कृष्णा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। सचिन की जगह पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार को मंत्री बनाया गया है। वहीं, कोषाध्यक्ष के नाम पर अभी कोई सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की ओर से श्री पंचायती गोशाला का संचालन किया जाता है। लगातार दो बार से गोशाला की समिति के लिए चुनाव न होकर निर्विरोध ही पदाधिकारी बन रहे हैं। पिछली बार हुए चुनाव में सचिन गोयल को मंत्री और संजीव कृष्णा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

गोशाला की कमेटी में चर्चा है कि लंबे समय से पदाधिकारियों व कमेटी के बीच विवाद चल रहा है। गोशाला में चोरी, कर्मचारियों के काम न करने व अन्य आरोप लग रहे थे। वहीं, कुछ पदाधिकारियों पर समय न देने के आरोप थे। यही कारण रहा कि प्रधान की ओर से कमेटी की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अचानक से एजेंडा जारी करके रविवार की शाम को बैठक की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। सचिन गोयल ने बताया कि वह गोशाला के कार्यों को समय नहीं दे पा रहे थे। वर्तमान में गोशाला 1.12 करोड़ रुपये के लाभ पर है। व्यापार और सेहत दोनों ही इस समय साथ नहीं दे रहे हैं। यह भी सच है कि कुछ पदाधिकारी उन्हें काम नहीं करने दे रहे थे लेकिन उन्होंने समय न होने के कारण इस्तीफा दिया है। वहीं राजीव गर्ग, दीपक गोयल, अविन गोयल, विभोर अग्रवाल, शरद गर्ग आदि ने मनोज कुमार का स्वागत किया।

---
कोट
मंत्री और कोषाध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। पिछले कुछ दिनों में दोनों कई बार इस्तीफा दे चुके थे। सचिन गोयल की जगह मनोज कुमार को मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष के नाम पर अभी सहमति नहीं बनी है।
- सुरेश गुप्ता, प्रधान, श्री पंचायती गोशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed