फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dictatorship at its peak in Uttar Pradesh: Ajay Upadhyay

उत्तर प्रदेश में तानाशाही चरम पर : अजय उपाध्याय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dictatorship at its peak in Uttar Pradesh: Ajay Upadhyay
कांग्रेस पार्टी की बैठक में बोलते पदाधिकारी।स्रोत कांग्रेस
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित आईएमआईटी कॉलेज में रविवार को कांग्रेस के विचार विभाग की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर है। इस तानाशाही को हटाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रवीण डाबर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में भी लिया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के संविधान की मरते दम तक रक्षा की थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की नींद उड़ी हुई है। जब से छात्रों के आंदोलन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर किया है, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी घबराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीमा शर्मा, हसन आतिफ, इरफान अहमद, रजनीश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, सैयद अयाजुद्दीन, मिथुन त्यागी, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर शोएब, मानवी सिंह, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, मनोज शर्मा, वाईके शर्मा, सीएल शर्मा, शहजादा चौधरी, गौरव गर्ग, आकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed