{"_id":"69bede46facf16dc9000d694","slug":"after-two-days-of-rain-the-sun-shone-fog-persisted-until-late-in-the-morning-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138745-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिन बारिश के बाद खिली धूप, सुबह देर तक छाया रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिन बारिश के बाद खिली धूप, सुबह देर तक छाया रहा कोहरा
विज्ञापन
तहसील चौराहे पर सुबह 7बजे छायी धुंध में सड़क पर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को सुबह से ही मौसम खुला रहा और लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में अच्छी धूप के बावजूद सुबह काफी कोहरा रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक कोहरा छाया रहा और सुबह शाम लोगों ने ठंड का अहसास किया।
पिछले दो दिन से बारिश ने क्षेत्र का माहौल बदल दिया। अचानक तापमान गिरने से लोगों को काफी ठंड का एहसास हुआ था। अलमारी में जा चुके गर्म कपड़ों को भी लोगों को निकालना पड़ा। हालांकि शनिवार को मौसम बारिश से राहत भरा रहा। लेकिन 21 मार्च की इस सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय सड़कों पर एक बार फिर कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कोहरा छटा को अच्छी धूप देखने को मिली और लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन धूप के बाद सुबह शाम की ठिठुरन बरकरार रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डा. अशोक कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होगी। फिलहाल अब बारिश की संभावना कम है।
आलू की खोदाई रहेगी प्रभावित, किसानों ने ली राहत की सांस
लगातार दो दिन पड़ी बारिश से किसानों को सबसे अधिक गेहूं और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। लेकिन बारिश थमने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। आलू की खोदाई फिलहाल बाधित है, लेकिन जल्द ही इसकी खोदाई फिर शुरू हो जाएगी।
Trending Videos