सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Agency employees accused of black marketing of cylinders, Tahrir given

Hapur News: एजेंसी कर्मचारियों पर लगाया सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप, दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agency employees accused of black marketing of cylinders, Tahrir given
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी व्यक्ति ने क्षेत्र की गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर सिलिंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


सिखेड़ा निवासी सतवीर सिंह ने तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनके भाई पवन कुमार के नाम पर एलपीजी कनेक्शन है। सतवीर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह एजेंसी के कार्यालय पर सिलिंडर लेने के लिए गए थे। जहां कर्मचारियों ने बताया कि उनके कनेक्शन पर सिलिंडर पहले से ही बुक है और उसकी डिलीवरी हो चुकी है। सतवीर का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने एक माह से भी अधिक समय से सिलिंडर नहीं लिया है। इसके बावजूद भी एजेंसी के कर्मचारी उन्हें सिलिंडर देने से इन्कार कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके कनेक्शन पर अपने आप बुकिंग कर सिलिंडर की कालाबाजारी की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed