{"_id":"69db609b339b7bf6270eef6a","slug":"over-56-kg-of-ganja-recovered-two-smugglers-arrested-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: 56 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 30 लाख रुपये की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: 56 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 30 लाख रुपये की खेप पकड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इस अवैध कारोबार से वे लंबे समय से आर्थिक लाभ कमा रहे थे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। साथ ही नकदी, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है।
Trending Videos
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इस अवैध कारोबार से वे लंबे समय से आर्थिक लाभ कमा रहे थे। संयुक्त टीम ने गाजियाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर चेकिंग के दौरान दोनों को धर दबोचा। अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खब्बल हसन मियां और अफजल (दोनों निवासी पश्चिम बंगाल) के रूप में की है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी तस्करी से जुड़े इनपुट मिलने की बात सामने आ रही है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।